Latest
Home / News / यंत्र पूजन क्यों ?

यंत्र पूजन क्यों ?

पूजन की समग्रता देव मूर्ति के साथ मन्त्र,यंत्र और सुनिश्चित विधि(तंत्र)के रूप में निहित है|तंत्र शास्त्र में वर्णित है कि मूर्ति और मन्त्र की तरह देवताओं का वास यंत्र में भी होता है|इन्हें मात्र ज्यामितीय आकृति मानना बड़ी भूल है|क्योंकि इनकी विभिन्न आकृतियों,मन्त्रों और बीज मन्त्रों की स्थापना में उपासना के गुह्य तत्व निहित होते हैं|इसलिए यंत्रों का विधिवत पूजन करने के लिए विशिष्ट परंपरा में दीक्षित होना अत्यंत आवश्यक है|

यहाँ इस बात का विशेष ध्यान रहे कि यंत्र का निर्माण किसी अनुभवी विद्वान की देखरेख में हो|यंत्र पूजन उसकी प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ही करना चाहिए|विशिष्ट स्थान पर स्थापित और नित्य विधिवत पूजित यंत्र के दर्शन मात्र से भी अभीष्ट की पूर्ति होती है,ऐसा तंत्र शास्त्र में वर्णित है|

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!