Latest
Home / News / लेटकर न पढ़े क्यों ?

लेटकर न पढ़े क्यों ?

पीठ की रीढ़ जमीन पर समतल रखकर तैरने तथा सोने के अलावा कोई भी अन्य काम नहीं करना चाहिए|विशेष रूप से बौद्धिक कर्म कदापि न करें|ऐसा पूर्वापर शास्त्र संकेत है|केवल मानव द्वारा पीठ के बल लेटने पर उसकी रीढ़ की हड्डी जमीन के साथ लगभग पूरी तरह से लग जाती है|अन्य सभी प्राणियों की पीठ की रीढ़ और जमीन के बीच 45 अंश से कम का कोण होता है|इसी कारण मानव को छोड़कर बाकी किसी प्राणी में बुद्धि नहीं होती|पीठ की रीढ़ का जमीन के साथ कोण जितना अधिक परन्तु 90 अंश से कम होगा,व्यक्ति उतना ही ज्यादा होशियार रहेगा|

उदाहरणार्थ,पैरों पर खड़ा रहने वाला बन्दर,दो पैरों पर चल सकने वाला कुत्ता और पेंगुइन अन्य प्राणियों से अधिक बुद्धिमान होते हैं|इसके पीछे वैश्विक शक्ति ग्रहण करने वाले शरीर की संवेदना इर स्पंदन लहरी ग्रहण करने वाला एकमात्र अवयव है-पीठ की रीढ़|पीठ की रीढ़ में जो इन्द्रियां होती है,उसे अंग्रेजी में ‘मेड्युला औब्लांगाटा’कहते हैं|इसके द्वारा वैश्विक लहरियों का शरीर में प्रवेश होता है|यदि पीठ की रीढ़ आकाश की ओर मुंह करके खड़ी रहे तो वैश्विक शक्ति बड़े प्रमाण में शरीर में प्रविष्ट होकर मानव को उत्साह,ओज,आरोग्य,बुद्धि तथा स्फूर्ति आदि प्रदान करती है|

इसके विपरीत तिरछे होकर पढने से वैश्विक लहरें मेड्युला में अच्छी तरह प्रविष्ट नहीं हो पाती|जो लहरें प्रवेश कर जाती हैं,उनका प्रक्षेपण उसी स्थिति में यानी तिरछा ही होता है|इसलिए तिरछे होकर अध्ययन करने वाले विद्यार्थी को याद करते समय अपना सिर डेस्क पर रखने की आदत हो जाती है|इसके अलावा तिरछा होकर बौद्धिक कर्म करने वाले व्यक्ति की पीठ की रीढ़ धीरे-धीरे कम संवेदनशील बनती जाती है|इसका प्रभाव आने वाली पीढ़ी पर पड़ता है|इसी प्रकार घर के प्रौढ़ व्यक्ति आड़े होकर अख़बार या पुस्तक आदि न पढ़ें|कारण कि घर के बच्चे प्रौढ़ व्यक्ति को आड़े होकर पढ़ते देखते हैं और वो भी उनका अनुकरण करते हैं|अतः आड़े होकर वाचन न करने का शास्त्र संकेत है|

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!