Latest
Home / Blog / यदि चाहते हैं,विद्या और बुद्धि तो अवश्य करे-इसदिन सरस्वती पूजन-पं.राम गोपाल शास्त्री

यदि चाहते हैं,विद्या और बुद्धि तो अवश्य करे-इसदिन सरस्वती पूजन-पं.राम गोपाल शास्त्री

वसंत पंचमी 22 जनवरी 2018 को सरस्वती पूजन देगा विद्या और बुद्धि  |

यह पर्व माघ शुक्ल पक्ष पंचमी को मनाया जाता है| यह पर्व वास्तव में ऋतुराज वसंत की अगवानी की सूचना देता हैं| इस दिन से ही होली तथा धमाल गीत प्रारम्भ किये जाते हैं| गेहू तथा जौ की स्वर्णिम बालिया भगवान को अर्पित की जाती हैं| इस दिन भगवान विष्णु व सरस्वती के पूजन का विशेष फल हैं| वसंत ऋतु कामोद्दीपक होती हैं, इसलिए चरक संहिता का कथन हैं कि इस ऋतु में स्त्रियों तथा वनों का सेवन करना चाहिए| इसके प्रमुख देवता काम व रति हैं| अतएव काम तथा रति की प्रधानतया पूजा करनी चाहिए|

व्रत की कथा- भगवान  विष्णु की आज्ञा से प्रजापति ब्रह्मा जी सृष्टि की रचना करके जब उसे संसार में देखते हैं तो चारो और निर्जन सुनसान ही दिखाई देता हैं| उदासी से सारा वातावरण मूक सा हो गया था, जैसे किसी के वाणी न हो| यह देखकर ब्रह्मा जी ने उदासी तथा मलिनता को दूर करने के लिए अपने कमण्डल से जल छिड़का | उन जलकणों के पड़ते ही वृक्षों से एक शक्ति उत्पन्न हुई जो दोनों हाथो से वीणा बजा रही थी तथा दो हाथो में क्रमशः पुस्तक व माला धारण किए थी | ब्रह्मा जी ने उस देवी से वीणा बजाकर संसार की मूकता तथा उदासी दूर करने को कहा| तब उस देवी ने वीणा के मदुर नाद से सब जीवों को वाणी प्रदान की, इसलिए उस देवी को सरस्वती कहा गया| यह देवी विद्या, बुद्धि, को देने वाली हैं| इसलिए हर घर में सरस्वती की पूजा की जाती हैं||

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!