Latest
Home / Blog / सन 2018 -19,संवत 2075 का ग्रहपरिषद् का विवरण-फल,जाने क्या कह रहे है,इस वर्ष के राजा, मंत्री आदि- आचार्य गजानन शास्त्री

सन 2018 -19,संवत 2075 का ग्रहपरिषद् का विवरण-फल,जाने क्या कह रहे है,इस वर्ष के राजा, मंत्री आदि- आचार्य गजानन शास्त्री

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर 18 मार्च रविवार को भारतीय नवसंवत्सर 2075, शुरू होगा | विरोधकृत नामक इस संवत्सर का राजा सूर्य और मंत्री शनि होगा|  इसके साथ ही आकाशीय कौंसिल का नया मंत्री मंडल भी गठित हो जाएगा, जो कल्पादि काल निम्न होंगे|

कल्पादि के गतवर्ष- १९७२९४९११९

सृष्टि संवत- १९५५८८५११९

श्री विक्रम संवत- २०७५

शक संवत- १९४०

श्री कृष्ण जन्म संवत- ५२५४

कलि संवत- ५११९

सप्तर्षि संवत- ५०९४

जैन महावीर निर्वाण संवत-२५४३-४४

बुद्ध संवत-२६४१-४२

हिजरी सन – १४३९-४०

फसली सन- १४२५-२६

ईस्वी सन-२०१८-१९

वर्षारम्भ में गुरुमान से शिव (रूद्र) विंशति का “विरोधकृत” नामक संवत्सर है| यह वराहमिहिर द्वारा निर्दिष्ट “नवम युग” किंवा शिव में (रूद्र) विंशति का चतुर्थ संवत्सर हैं| इसका फल शास्त्रों में इस प्रकार लिखा हैं|

खण्ड वृष्टिर्भवेत देवि सस्यहानिश्च जायते|

कोंकणे मध्यदेशेषु विरोधाश्चाहि मंडले ||

अर्थात्- “विरोधकृत” संवत्सर में कहीं खण्ड वृष्टि , कहीं सुखा, कही स्वल्प वर्षा की स्तिथि बनती हैं| जिससे कही भयंकर सूखा,(दुर्भिक्ष) कहीं खड़ी फसलो को हानि पहुचेगी| यह स्तिथि कोंकण नागपुर, किंवा मध्य भूभाग पर अधिक प्रभावी रहेगी|

वर्ष-प्रबोध ग्रन्थ में विरोधकृत संवत्सर का फल इस प्रकार लिखा है|

विरोधकृत वत्सरे तु परस्पर विरोधिन: |

सर्वे जना नृपाश्चैव मध्य-सस्या तु मेदिनी ||

अर्थात्- जैसाकि संवत्सर के नाम से ही संकेत मिलता है, कि वर्षा की कमी रहे कहीं दिर्भिक्ष हो, जनता त्रस्त हो, खाद्य पदार्थो की उपलब्धता भी कम होगी| शासक व शासित में इस वर्ष में मतभेद बढेगा, जिससे राज नैतिक परिदृश्य भी बदलता नजर आएगा| परिणाम आश्चर्यजनक होंगे||

संवत २०७५ में राजा (गृह परिषद् का प्रधान) सूर्य,  मंत्री शनि, सस्येश (चौमासी फसलों का स्वामी) चन्द्र, धान्येश (शीतकालीन फसलों का स्वामी) सूर्य, मेघेश (मौसम,वर्षा-पानी के स्वामी) शुक्र, रसेश बुध, नीरसेश चन्द्र, फलेश गुरु, धनेश चन्द्र, दुर्गेश शुक्र है|

संवत २०७५ के उल्लेखित पदाधिकारियों का फल अगले लेख में दूंगा|

    आचार्य गजानन शास्त्री

श्री हरसिद्धि नक्षत्र ज्योतिष अनुसन्धान केंद्र

Astrowelfare foundation

195/1/1 kolkata 007

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!