Latest
Home / Blog / मोक्षदा एकादशी का व्रत

मोक्षदा एकादशी का व्रत

अगहन शुक्ल पक्ष एकादशी दत्त जयंती तथा ‘मोक्षता’ एकादशी के नाम से प्रसिद्ध है|इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने माहाभारत युद्ध प्रारंभ होने के पूर्व मोहित हुए अर्जुन को श्रीमद भगवद्गीता का उपदेश दिया था|इस दिन श्री कृष्ण व गीता की पूजा आरती करके,उसका पाठ करना चाहिए|गीता में भगवान श्री कृष्ण ने कर्मयोग पर विशेष बल दिया है तथा आत्मा को अजर-अमर अविनाशी बताया है|जैसे पुराने कपड़े को छोड़कर मनुष्य नया कपडा धारण करता है उसी प्रकार से आत्मा पुराने शरीर को छोड़कर नया शरीर धारण करती है|

मोक्षदा एकादशी के दिन मिथ्या भाषण,चुगली तथा अन्य दुष्कर्मो का त्याग करना चाहिए|भगवान दामोदर की धुप,दीप,नैवेद्य से पूजा करना व ब्राह्मण को भोजन कराकर दानादि देने से विशेष फल प्राप्त होता है|

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!