Latest
Home / News / सूर्य ग्रहण में किये गए कुछ ऐसे कार्य जो बनते हैं आपके परेशानी का कारण ?

सूर्य ग्रहण में किये गए कुछ ऐसे कार्य जो बनते हैं आपके परेशानी का कारण ?

इस बार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण दिसम्बर में 26 तारीख को लग रहा है|जो साल का तीसरा ग्रहण भी है|इससे पहले 6 जनवरी को पहला ग्रहण और 2 जुलाई को दूसरा ग्रहण लगा था|ग्रहण के समय अपने दैनिक कार्यों में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखा जाना जरुरी होता है|ग्रहण काल से पहले लगने वाले सूतक काल को शुभ नहीं माना जाता है|कहते हैं इस काल में न कोई शुभ कार्य किया जाता है न किसी तरह की पूजा की जाती है|सूर्य ग्रहण के समय के दौरान मन्त्र,जाप,ध्यान लगाना,प्रार्थना करना,और हवन अच्छे फल देते हैं|हालांकि इस दौरान मूर्ति पूजा नहीं करनी चाहिए|सूतक काल(ग्रहण काल)के ख़त्म होने के बाद स्नान कर नए वस्त्र धारण करने चाहिए और देवताओं की मूर्तियों को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए|ग्रहण काल के दौरान तुलसी के पौधे को नहीं छूना चाहिए और ग्रहण ख़त्म होते ही पौधे को गंगाजल छिड़ककर शुद्ध कर देना चाहिए|इस दौरान गायत्री मन्त्र या गुरु मन्त्र का जाप करना फायदेमंद होता है|इसके अलावा,दिया जलाकर रखना भी महत्वपूर्ण होता है|ग्रहण काल के दौरान भोजन करना,खाना पकाना,नहाना,शौच के लिए जाना और सोना आदि कार्य न करें|ग्रहण ख़त्म होते ही स्नान कर नए कपडे पहनें,अपने पितरों को याद कर दान करें|अगर आसपास कोई धार्मिक स्थल है तो वहां जाएं|जिन जगहों पर सूर्य ग्रहण दिखाई देने वाला है,वहां रहने वाले लोग ये काम जरुर करें|पहला काम यह की ग्रहण शुरू होने से पहले स्नान कर लें|ग्रहण काल के दौरान ध्यान मुद्रा में रहें और मन्त्रों का जाप करें और ग्रहण ख़त्म होने के बाद दान करें|ग्रहण ख़त्म होने के बाद भी स्नान करें और गरीबों में अनाज,कपडे और पैसों आदि का दान करें|ऐसा करने के बाद एक बार और स्नान करें|

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!