Latest
Home / News / दिवाली मनाने के कारण

दिवाली मनाने के कारण

दीपावली त्यौहार को लेकर समाज में कई तरह की धारणाएं,परम्पराएँ और रीति-रिवाज़ प्रचलित हैं|उनमें से कुछ तो हिन्दू धर्म में उल्लेख हैं,लेकिन अधिकतर का स्थानीय संस्कृति और पहले से चली आ रही परम्परा से सम्बन्ध है|आओ जानते हैं इस त्यौहार को मनाने के कारण|

कहा जाता है कि इस दिन भगवान ने राजा महाबली को पाताल लोक का इन्द्र बनाया था|तब इंद्र ने बड़ी प्रसन्नता पूर्वक दिवाली मनाया कि मेरा स्वर्ग का सिंहासन बच गया|

  • इस दिन भगवान विष्णु ने नरसिंह रूप धारणकर हिरण्य कश्यप का वध किया था|
  • इस दिन समुद्र मंथन के समय क्षीर सागर से लक्ष्मी जी प्रकट हुई थी और भगवान को अपना पति स्वीकार किया|
  • जब श्री रामचंद्र जी लंका से वापिस आए तो इसी अमावस्या को उनका राजतिलक किया गया था|
  • इसी दिन राजा विक्रमादित्य ने अपने संवत् की रचना की थी|बड़े-बड़े विद्वानों को बुलाकर मुहूर्त निकलवाया था कि नया संवत् चैत सुदी प्रतिपदा से चलाया जाए|
  • इसी दिन आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद का निर्वाण हुआ था|
  • इस दिन के ठीक एक दिन पहले श्री कृष्ण ने नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था|दूसरे दिन इसी उपलक्ष्य में दीपावली मनाई जाती है|
  • इसी दिन गुप्तवंशीय राजा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य ने ‘विक्रम संवत’की स्थापना करने के लिए धर्म,गणित और ज्योतिष दिग्गज विद्वानों को आमंत्रित कर मुहूर्त निकलवाया था|

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!