Latest
Home / News / 12 से 14 फ़रवरी तक हुबली में होगा महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर पञ्च कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक

12 से 14 फ़रवरी तक हुबली में होगा महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर पञ्च कुण्डीय रूद्र महायज्ञ एवं पार्थिव द्वादश ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक

महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर द्वादश पार्थिव ज्योतिर्लिंग महारुद्राभिषेक एवं त्रि दिवसीय पंच कुण्डीय रूद्र महायज्ञ का भव्य आयोजन |

प्रिय मित्रों सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा हैं, कि भूत भावन भोलेनाथ आशुतोष भगवान शंकर की असीम अनुकम्पा से आपके शहर में महाशिवरात्रि के पवित्र पावन पर्व पर वैदिक ब्राह्मणों द्वारा द्वादश पार्थिव ज्योतिर्लिंग का महारुद्राभिषेक व त्रिदिवसीय रूद्र महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा हैं, जिसमे आप सभी सपरिवार इष्टमित्रों सहित पधार कर अपने मनुष्य जीवन को कृतकृत्य व धन्य बनावें||

                  महाशिवरात्रि महत्व

शिवरात्रि व्रतं नाम , सर्वपाप प्रणाशनम् |

आचांडाल मनुष्याणां भुक्ति मुक्ति प्रदायकम्||

अर्थात् – हिन्दू संस्कृति में महाशिवरात्रि को भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन माना गया है| तथा शिवरात्रि नाम वाला ये व्रत समस्त पापों का शमन करने वाला है| इस दिन पूजन,यज्ञ व व्रत करने से दुष्ट मनुष्य भी सब पापो से मुक्त होकर धन ऐश्वर्य व भक्ति तथा मुक्ति को प्राप्त करता हैं|

 परम सान्निध्यता-

    यज्ञाचार्य- पं.कमल किशोर शास्त्री,

रामदेव ज्योतिष कार्यालय हुबली

 ज्योतिषाचार्य पं. गजानन्द शास्त्री,

ASTRO WELFARE FOUNDATION, KOLKATA,

कार्यक्रम–पूजन व रूद्र महायज्ञ, 12-02-2018, से 14-02-2018तक,

प्रातः 9 बजे से 1:00 बजे तक

पार्थिव ज्योतिर्लिंग पूजन व महारुद्राभिषेक 14-02-2018

 सायं 7 बजे से पूर्ण रात्रि ,

     (स्थान- डावन चाल गौशाला गदग  रोड़ हुबली)

  आयोजन कर्ता- समस्त शिव भक्त हुबली ,

              नोट- पूजा व यज्ञ में भाग लेने हेतु संपर्क करे- 9483026427,9950816391,

 

 

 

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!