Latest
Home / Blog / 31 जनवरी 2018 को होगा सम्पूर्ण चन्द्र ग्रहण क्या होगा आपके जीवन में प्रभाव?- पं. गजानन शास्त्री

31 जनवरी 2018 को होगा सम्पूर्ण चन्द्र ग्रहण क्या होगा आपके जीवन में प्रभाव?- पं. गजानन शास्त्री

खग्रास ग्रस्तोदित सम्पूर्ण चन्द्र ग्रहण विवरण प्रतिफल 31-01-2018

यह चन्द्र ग्रहण भारत वर्ष के अलावा अफगानिस्तान, पाकिस्तान, चीन, नेपाल, बांग्लादेश,श्रीलंका, कोरिया, रूस संभाग आदि क्षेत्रों में भी प्रतीत व दृश्यमान होगा| इस ग्रहण का सूतक यम-नियम दिनांक-31-01-2018, बुधवार को प्रात: 8 बजकर 21 मिनट से मान्य रहेगा| तथा ग्रहण स्पर्श का प्रारंभ काल सायं 5 बजकर 21 मिनट से तथा मोक्ष शुद्धि काल रात्रि 8 बजकर 45 मिनट पर स्पष्ट होगा| यह चन्द्र ग्रहण जल के समीप कार्य-कारक जल व्यवसायी,साधू,सन्यासी, तथा पंजाब – अवध देश संभाग हेतु प्रभार सूचक प्रतीत होगा| वस्तु विषय पक्ष में घी, गुड, तेल, मोती, चावल, सोना, पीतल, सुपारी, लालरंग वस्तु, कंदमूल, एवं विष विषयक पदार्थ पर प्रभावी अत: इन विषयक कार्य व्यवसाय भावी लाभद बने|

यह सर्वग्रास खग्रास संज्ञा का प्रतीत होगा, तथा यह चन्द्र ग्रहण पुष्य+आश्लेषा नक्षत्र एवं कर्क राशी पर चरितार्थ होगा| अत: इन नक्षत्र राशी वालो को ग्रहण दर्शन नहीं करना चाहिए एवं वृषभ, कन्या, तुला कुंभ राशी वालो को दर्शन करना शुभ सुखद| तथा मेष, कर्क, सिंह, धनु, राशी वालो को दर्शन करना अशुभ फलप्रद | मिथुन, वृश्चिक, मकर, मीन, वालो को सामान्य मध्यम फल प्रदान करेगा||

ग्रहण काल में यज्ञ जप दान कीर्तन आदि होगा विशेष फलदायी||

Check Also

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के तत्वावधान में हुआ श्रावणी उपाकर्म एवं यज्ञोपवीत संस्कार

अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय नोखा के तत्वावधान में आयोजित श्रावणी उपाकर्म एवम उपनयन संस्कार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!