Latest
Home / Blog / 2019 के महत्वपूर्ण ज्योतिषीय तथ्य, चार विशेष योग में नववर्ष का हुआ सूर्योदय

2019 के महत्वपूर्ण ज्योतिषीय तथ्य, चार विशेष योग में नववर्ष का हुआ सूर्योदय

2019 के महत्वपूर्ण ज्योतिषीय तथ्य, चार विशेष योग में नववर्ष का हुआ सूर्योदय-

वर्ष 2018 की विदाई के साथ ही नववर्ष 2019 लोगो केलिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा, नए साल का शुभारम्भ मंगलवार स्वाति नक्षत्र, एकादशी तिथि के साथ चार विशेष योगो के संयोग में हा रहा है|

नए साल का सूर्योदय जैमिनी योग और केदार योग के साथ धृति व कुमार योग के मध्य होगा, नूतन वर्ष में मंगलवार का विशेष संयोग भी बन रहा है| साल की शुरुवात मंगलवार से हो रहा है, वहीँ का साल का समापन भी मंगलवार को ही होगा | नए साल की सूर्योदय कालीन कुण्डली के अनुसार सूर्योदय के समय केदार व जैमिनी योग का अद्भुत संयोग बन रहा है, भारतीय ज्योतिष के अनुसार एक जनवरी को सूर्योदय के समय शुक्र व चंद्रमा दोनों ग्रह एक साथ तुला राशी में बैठे हुए है| जो जैमिनी योग बनाते है, वही कुंडली के हिसाब से केदार योग भी बन रहा है, ये दोनों योग लोगो के लिए राहत का कार्य करेंगे| शुक्र को सुख का कारक माना गया है, और चंद्रमा मन का कारक है| नया साल बाजार में खुशिया लेकर आएगा, जनता के लिए भौतिक सुख सुविधाओ में वृद्धि होगी| हालांकि जैमिनी योग सत्ताधारी पार्टियों के लिए चिंता का कारक बनेगी| इस वर्ष दो सूर्य तथा दो चन्द्र ग्रहण बनेगे, वही विवाह मुहूर्त की बात करे तो कुल 49 विवाह मुहूर्त होंगे |

नए वर्ष में होंगे कई ग्रह वक्री व मार्गी-

नए साल में गुरु 10 अप्रैल को वक्री होंगे,जो 11 अगस्त को मार्गी होंगे | इसी तरह शनि 30 अप्रैल को वक्री व 18 सितम्बर को मार्गी होंगे| बुध 5 मार्च को वक्री होंगे, साल में बुध कुल तीन बार वक्री व मार्गी होंगे|

मिलेंगे रोजगार के अवसर-

प्रदेश की राशी तुला है, व तुला का स्वामी शुक्र है, वही देव गुरु बृहस्पति भी साल भर वृश्चिक राशी में गोचर करेंगे, इसके चलते प्रदेश आर्थिक सुदृढ़ताओ के नए आयाम स्थापित करेगा| और नववर्ष में शिक्षा के क्षेत्र में नए अनुसन्धान के साथ ही बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे||

2019 का मूलांक 3-

2019 का मूलांक 3 है, जो वृहस्पति का मूलांक है जिससे शिक्षा, विवाह, धन, संतान के लिए लाभ मिलेगा|

About astro welfare

Check Also

पति-पत्नि विरहपीड़ा विनाशक स्तोत्र/परिवार में कलह पति पत्नी मे हो रहे झगड़ो से दिलाएगा निजात

Astrowelfare foundation Nokha, bikaner(raj.) Mo. 9950816391 www.astrowelfare.com Gajanan shastri ।। पति-पत्नि विरहपीड़ा विनाशक स्तोत्र ।। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!