सिंह :- मा,मी,मु,में,मो,टा,टी,टू,टे(म=मं,मा)
इस पुरे वर्ष में मकर स्व शनि 6 ठे चलेगा|जो सर्वारिष्ट निवारक,विजय व राजयोगद रहेगा|खर्च की अधिकता यात्रा प्रवास,विदेश गमन होगा|गुप्त लाभ आकस्मिक लाभ,पराक्रम वृद्धि होगी|विवादास्पद कार्य व रुके कार्य बनेगे|इस पुरे वर्ष में कुम्भ का गुरु 7 वें चलेगा|जिससे स्त्री चिंता,गुप्त चिंता रहेगी|तथापि मनोबल वृद्धिः,मान सम्मान विजय,लाभ रुके कार्य बनेंगे|वर्ष में वृष उच्च राहू 10 वें व वृश्चिक केतु चौथा ता.25.03.2022 तक चलेगा|केतु से संपत्ति विवाद,एलर्जी,पारिवारिक चिंता रहेगी|उच्च का राहू उच्च राजयोग,उच्च व्यवसाय,नया कारोबार,प्रगति कारक रहेगा|लेन देन व व्यवसाय में गोपनीयता रखे|आगे मेष राहू 6 वे पिता को कष्ट भाग्य में संघर्ष मानसिक अशांति व तुला केतु 3 रे विजय लाभ सर्वारिष्ट नाशक रहेगा|
निष्कर्षतः आपको यह वर्ष विजय,लाभ व राजयोगद,कारोबार में वृद्धि कारक रहेगा| “धर्मेण हन्यते व्याधिः”के लिए सर्प शांति,शिव उपासना,रूद्र यज्ञ,रुद्राभिषेक ,हनुमान जी पर तेल सिन्दूर चढ़ाना,सुन्दर काण्ड पाठ,सूर्योपासना,दुर्गा यज्ञ से मनोनुकूल कार्य बनेंगे|कीड़ी मकोड़ी,चीलों गायों मछलियों कुत्तों को भोजन देने से रुके कार्य बनेंगे|लाल,पीली,गुलाबी वस्तुओं में लाभ बनें|अंक 5,6,1,2,3,8,में शुभ है|माणक,मोती,पुखराज रत्न धारण से लाभ बनेगा|