Latest
Home / Blog / श्रीमद्भागवत कथा के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

श्रीमद्भागवत कथा के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

श्रीमद्भागवत कथा के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचनरोड़ा (बीकानेर)। रोड़ा गांव में गया जी(बिहार) में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के पोस्टर का श्रद्धापूर्वक विमोचन किया गया। यह सात दिवसीय कथा 29 सितम्बर 2026 से 5 अक्टूबर 2026 तक श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित होगी। कथा का रसपान श्रद्धेय कथावाचक पं. राजकुमार जी शास्त्री के श्रीमुखारविन्द से कराया जाएगा।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम का शुभारंभ अक्षपाद महर्षि गौतम वेद विद्यालय के वैदिक बटुकों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं मंगलमय स्वस्तिवाचन के साथ हुआ, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं आध्यात्मिक हो उठा।इस अवसर पर अमरचन्द जी कठातला, प्रभुदयाल जी डूडी, केदार जी कठातला, रामकरण जी, घनश्याम जी, जयकिशन जी शिव रतन जी तथा समस्त कठातला परिवार उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने पोस्टर का विमोचन कर कथा की सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं तथा श्रद्धालुओं से बोधगया पहुँचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त करने का आग्रह किया।कार्यक्रम के अंत में सभी ने भगवान से कथा के सफल एवं निर्विघ्न आयोजन तथा विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

Check Also

पति-पत्नि विरहपीड़ा विनाशक स्तोत्र/परिवार में कलह पति पत्नी मे हो रहे झगड़ो से दिलाएगा निजात

Astrowelfare foundation Nokha, bikaner(raj.) Mo. 9950816391 www.astrowelfare.com Gajanan shastri ।। पति-पत्नि विरहपीड़ा विनाशक स्तोत्र ।। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!