Latest
Home / News / इस वर्ष भारत में दृश्य (दिखाई देनेवाला) एक मात्र ग्रहण (चन्द्र ग्रहण) का विस्तृत विवरण

इस वर्ष भारत में दृश्य (दिखाई देनेवाला) एक मात्र ग्रहण (चन्द्र ग्रहण) का विस्तृत विवरण

इस वर्ष भारत में दृश्य (दिखाई देनेवाला) एक मात्र ग्रहण (चन्द्र ग्रहण) का विस्तृत विवरण |

खग्रास चंद्रग्रहण – आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा शुक्रवार को (27/28 जुलाई 2018) को मध्य रात्रि में इस ग्रहण की “खग्रास आकृति” पूरे भारत में दिखाई पड़ेगी | इस ग्रहण आदि का काल (भारतीय स्टे. टाइम) इस प्रकार है |

स्पर्श(ग्रहण प्रारम्भ) = रात्रि 11 बजकर 54 मिनट

खग्रास प्रारम्भ = रात्रि 01 बजकर 00 मिनट

ग्रहण मध्य = रात्रि 01 बजकर 54 मिनट (27/28 जुलाई 2018)

खग्रास समाप्त= रात्रि 02 बजकर 43 मिनट

मोक्ष (ग्रहण समाप्त)= रात्रि 03 बजकर 49 मिनट

ग्रहण का पर्वकाल = 03 घंटा 55 मिनट

ग्रहण का परमग्रास मान 1.6 प्रतिशत

ग्रहण का सूतक – इस ग्रहण का सूतक 27 जुलाई 2018 को दोपहर 02 बजकर 54 मिनट (I.S.T.) पर प्रारम्भ होगा ||

ग्रहण का राशिफल – यह ग्रहण मकर राशीगत उ.षा. नक्षत्र को स्पर्श करके श्रवण नक्षत्र में मोक्ष को प्राप्त होगा| स्पष्ट है कि – यह ग्रहण मकर राशिस्थ चन्द्र के समय ( अर्थात् मकर राशी में ही )घटित हो रहा है | अत: मकर राशिगत उ.षा. व श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वाले व मकर राशी वालो के लिए विशेष कष्ट प्रद है|

मकर राशिस्थ चंद्रग्रहण का फल

राशी फल
मेष सुख
वृष अपमान
मिथुन भारी कष्ट
कर्क स्त्री/पति कष्ट
सिंह सुख
कन्या चिंता
तुला कष्ट
वृश्चिक धन लाभ
धनु हानि
मकर घात
कुंभ

मीन

 

हानि लाभ

 

चन्द्र ग्रहण का वारफल एवं महात्म्य – यह ग्रहण मकर राशी में होने से स्नान,दान,जपादि के लिए विशेष महत्वपूर्ण है| मन्त्र जाप, दान-पूजा आदि इस समय विशेष फलप्रद लिखे है- “बहुफलं जपदान-हुतादिके स्मृति-पुराणविद: प्रवदन्ति हि |”

मकर राशी में ग्रहण फल- मकर राशी क्र ग्रहण में जलीय जीवों,राजनीतिज्ञों,प्रतिष्ठित व्यक्तियों के पारिवारिक जनों एवं सर्व साधारण (चतुर्थ श्रेणी के) कर्मचारियों, मंत्रशास्त्रज्ञों, औषध-निर्माताओं,आयुध(शस्त्र) जीवियों सैनिको एवं वृद्ध पुरुषों को अनेक कष्टों का सामना करना पड़ता है|

“हयान्मृगे तु झष मंत्री कुलानि नीचान् |

मंत्रौषधीषु कुशलान् स्थविरायु धीयान् ||

 

About astro welfare

Check Also

astro welfare

2022 में ऋक् उपाकर्म (श्रावणी पूर्णिमा) शुक्ल-कृष्ण-यजु -उपाकर्म रक्षाबंधन कब और क्यों?

1.ऋक् उपाकर्म (श्रावणी पूर्णिमा) श्री मार्तंड,निर्णयसागर,त्रिकाल,भास्कर आदि पंचान्गानुसारेण| ऋग्वेदियों के इस उपाकर्म (ऋक् उपाकर्म)के तीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!